SOS ! हमें आपके मदद की जरुरत है Donate for my breast cancer fighter mother

फरवरी 2023 में मां को कैंसर होने का और वो भी चौथे स्टेज का, जब हमें पता चला तो हम सबके लिए ये दहशत में डाल देने वाला खौफनाक क्षण था. पापा को गुजरे हुए छः महीने ही हुए थे.
तब से आज तक इन पौने 3 साल से हर धुप-बताश को झेलते हर 19 दिन पर 400किलोमीटर का सफ़र तय करते हुए घर (महेशखूंट) से हॉस्पिटल (mpmmcc टाटा कैंसर हॉस्पिटल वाराणसी यूनिट) कैंसर से लड़ना जारी रखे रहे.

आर्थिक स्थिति विषम हो जाने के कारण हाल में इलाज बाधित रही, 14 अक्टूबर को हुई ce-ct स्कैन की रिपोर्ट ने फिर से हमें उस चौराहे पर लाकर खड़ा कर दिया जहाँ हमें नहीं पता की अब क्या करे ?

आज 25 अक्टूबर को ये लेख लिखते समय तक जांच के अनुसार मां के फेफड़ों में फ्लूइड भर गया है जिसको निकालना तुरंत आवश्यक है, साथ ही कैंसर ग्रो हो गया है.

६ महीने का इलाज का खर्च 13 लाख रूपये आएगा जो हम अपने से इन्तेजाम कर पाने में सक्षम नहीं है. इन बीते 3 साल में हम अपनी सारी जमा-पूंजी खर्च कर उधार और कर्ज के पहाड़ के नीचे दबे हुए हैं, ऐसे में हमें क्राउडफंडिंग की आवश्यकता है.

crowdfunding platform Impactguru  पर हमने फंडिंग के लिए सरे जरुरी डाक्यूमेंट्स भेज कर कैंपेन डाला है, जिसका लिंक- https://www.impactguru.com/fundraiser/cure-punyasheela-kumari



दस्तावेज-
1. कॉस्ट सर्टिफिकेट

2. CE-CT Scan की रिपोर्ट page 1 (14 अक्टूबर 2025)
3. CE-CT Scan की रिपोर्ट page 2 (14 अक्टूबर 2025)



कृपया आगे आयें और हमें डोनेट करें जो भी आपकी इच्छा हो 
मेरा ट्विटर handle - x.com/mayank1201



Comments