8 January 2025 440mg-विवित्रा


"एक धक्का और दो, कैंसर का हरएक cell तोड़ दो।"

है न एकदम फिल्मी स्टाइल का डायलॉग ??

साढ़े 6 बज गए हैं शाम के, जनवरी का ठंड और कुहासे से भरा हुआ महीना। बाहर पूरी तरह से अंधेरा छा चुका है और ठंड कपड़ों के एकदम अंदर घुसकर सुई की तरह हड्डियों में चुभ रही है।

बहुत कोशिश करते करते भी साढ़े 6 बज ही चुके हैं। अपने हाथ में अगर कुछ होता तो ये वक्त को ही ना थाम लेता ??

बहुत तेजी तेजी सबकुछ करने की कोशिश के बाद भी अगर साढ़े 6 बज गए रोगी को बेड तक पहुंचने में तो ये तो तय है कि 8 बज ही जाएंगे कम से कम। 


रात के बज गए हैं 8, और आज का कीमो पूरा हुआ।
 

Comments