महंगाई डायन ?? जाऊ जी होटल खाने की कीमत पर महंगाई डायन का डाका !

ढंग का खाना मिलता ही कहाँ है ?

देखो कभी कभार प्लान बना कर घूमने-फिरने निकलो तो इस देश मे खाने के लिए विविध ऑप्शन हैं आपके पास, ऑप्शन की कोई कमी नहीं है।

लेकिन जब एक रूटीन हो पिछले कुछ साल से की हर दो हफ्ते बाद ढाई सौ किलोमीटर और 12 से 14 घंटे की शरीर तोड़ देने वाली यात्रा करके बिहार के आखिरी छोड़ से उत्तरप्रदेश के वाराणसी पहुँच कर टाटा कैंसर इंस्टिट्यूट तक पहुंचना, ऐसे मे तलाश होती है ऐसे भोजन की जो कैंसर से लड़ रहे नाजुक शरीर के लिए आसान हो। 

"11 मार्च 2025, सुबह साढ़े 6 बजे हमारी यात्रा प्रारंभ हुई है। दिन भर की यात्रा के बाद रात 10 बजकर 10 मिनट हम वाराणसी स्टेशन पहुँच चुके हैं। कल और परसों टाटा कैंसर हॉस्पिटल मे भाग दौड़ करते हुए बीत जाएगा "

दुर्भाग्य से आज के समय मे सुपाच्य खाना भी लग्जरी हो गया है। 

वाराणसी मे अभी ऐसा माहौल नहीं बना है की हॉस्पिटल के आसपास रोगियों के लिए निशुल्क ना सही, कम से कम  निस्वार्थ कम से कम कीमत पर सुपाच्य पौष्टिक भोजन उपलब्ध हो। 

कैंसर रोगी ऐसे भी आर्थिक रूप से टूट चुके होते हैं, महंगा खाना हर समय अफोर्ड कर पाना थोड़ा मुश्किल पैदा कर देता है। 

============

वाराणसी स्टेशन, जिसको की वहाँ लोकल मे कैंट स्टेशन बोलते हैं वहाँ के लोग, वहाँ से बाहर सामने ओवरब्रिज के नीचे सड़क पार करने के बाद उस तरफ ढेरों होटल और भोजनालय हैं। 

इन्ही भोजनालय मे एक है जाऊ जी होटल । 

फरवरी 2023 मे जब मम्मी का एक हफ्ते तक डाइग्नोसिस हुआ था तब इस शहर से हम अपरिचित थे, ऐसे मे यही इसी जगह होटल लेकर ठहरे थे और यह से रोज सुंदरपुर mpmmcc जाना आना कर रहे थे। कई भोजनालय मे भोजन करने के बाद हमे ये जाऊ जी होटल सही लगा। 

दाम भी इनका सही था, और दाम के वनिस्पत भोजन की गुणवत्ता भी काफी सही, साफ सुथरी और वराइइटी के साथ। 

मगर वो 2023 था और ये 2025 है, महीना बस मार्च हो गया है। 

आखिरी बार हम इस शहर दो महीने पहले आए थे, उसके बाद कुम्भ की मारामारी ने अगले दो सेसन (हर 19 दिन पर, 20वे दिन की अपॉइंटमेंट होती  है)  तक के सफर का रेलवे रिजर्वेसन रहते हुए भी सारे  शिड्यूल को अस्त-व्यस्त कर दिया। जैसे तैसे टाटा रिसर्च इस्टीट्यूट मुजफ्फरपुर (निर्माणाधीन, 2 से 3 साल अभी भी इस हॉस्पिटल को तैयार होने मे लगेंगे) मे 29 जनवरी और 17-18 फरवरी के ट्रीट्मेंट की परमिशन हमने हासिल की। 

मानसी-महेशखूंट से तो चलो फिर भी पटना तक किसी तरह आ जाते थे पर उसके बाद पटना ??

त्राहिमाम प्रभु त्राहिमाम!!

पटना स्टेशन पर पैर अटकाने की भी जगह नहीं प्लेटफॉर्म पर, रिजर्वेशन, वो क्या होता है भला??

अच्छा खासा स्वस्थ आदमी भी खतरे मे पड़ जाए, गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए ये दो महीने किसी अग्नि परीक्षा से काम नहीं रहे। 

=========================


देखो दो तरह की बाते आती है इस बोर्ड को देखकर मन में। जाऊ होटल के मालिक को इतनी काइयाँपना नहीं दिखाना चाहिए, सौ डेढ़ सौ रुपये बहुत मुश्किल से लगते एक नया फ्रेश बोर्ड बनवा लेते। दूसरा की चलो ये भी ठीक ही है, एक ठेठ अंदाज भी दिखता अहै इससे और एक पारदर्शिता भी की हाँ भाई लोगों, हमने थाली की कीमत बढ़ा दी है, जे कट्टम कुट्टी किया है पहले की कीमत पे तो समझ जाओ इंफलेसन ने हमको हीट कर दिया है। 

जाऊ जी होटल मे नया कीमत अंकित हो गया था बोर्ड पर, 50 वाली थाली मे सीधा लगभग 45 प्रतिशत का इंक्रीमेंट, वाह जी वाह, कतई हमारी जीडीपी दोगुनी करने की जाऊ भजनालय की तरफ से जी तोड़ कोशिश,

60 वाली थाली 80, 80 वाली 100. हम 80 से ऊपर नहीं गए काभी तो उससे आगे की बात ही नहीं करेंगे। 

यहाँ इतने सारे होटल की भीड़ मे बस एक जाऊ यादव जी का भोजनालय ही हमें सही लगता है, मौसम चाहे कोई भी हो, सब्जियां हमेशा हरी मिल जाएंगी। 

आलू टमाटर का चोखा, कुटी हुई धनिया और हरी मिर्च की चटनी (मिक्सी मे पीसी हुई नहीं बल्कि शायद ओखल मे लोहे या पत्थर के मूसल से कूट कूट कर तैयार की गई हरी मिर्च धनिया और कच्ची लहसुन की चटनी) खाने की ताजगी का एहसास करा देती है। दिन भर की लंबी यात्रा की थकान चटनी की लहसुन और धनिया की खुशबू से दूर हो जाती है। 

 

क्या मिलता है/था 60 या 70 वाली थाली मे ??

    1. चावल 
    2. फ्राई किया हुआ अरहर/तुअर का डाल 
    3. आलू और टमाटर का चोखा 
    4. कुटी हुई हरी मिर्च, हरा धनिया, कच्ची  लहसुन, इनकी कुटी हुई चटनी 
    5. पनीर की सब्जी जिसमे चार से 5 पीस पनीर के आते हैं,
    6. सुखी हरी सब्जी, मिक्स सभी भी हो सकती है इसमे।
    7. और चार रोटी।
इतना पर्याप्त है एक हट्टे कट्टे आदमी के लिए, माहिलाओ के लिए तो इतना भोजन बहुत हो जाता है।  मम्मी होटल मे खाना नहीं खाती हैं तो उनके लिए भोजन हमेशा पैक करवा लेता हूँ, और जाहीर तौर पर चूंकि इतना खाना मम्मी के लिए बहुत होता है तो सुबह के लिए बची एक दो रोटी या चावल मेरे लिए नाश्ता बन जाता है । 

हाँ तो मै बात कर रहा था महंगाई डायन की काली नजर हमारे खाने के बजट पर !

वाराणसी cant या स्टेशन से आगे सुंदरपुर जाना होता है। अधिकांश समय हम पटना काशी जनशताब्दी मे सफर करते हैं जो पटना से औसतन साढ़े चार से साढ़े पाँच घंटे का समय लेकर हमें वाराणसी पहुंचाता है। वाराणसी के आगे इस ट्रेन का सफर बनारस स्टेशन पर जाकर समाप्त होता है। 

गूगल सर्च पर जाऊ यादव होटल का मिल पुराना प्राइस चार्ट, ये चार्ट ऑरिजिन साइट पर से हट चुकी है तो शायद जल्द ही गूगल के इस सर्च इंडेक्स से भी ये प्राइस चार्ट हट जाएगी, कोई बात नहीं हमने तो अपने ब्लॉग पर आर्काइव कर लिया न 😋😋

वाराणसी और बनारस दोनों दो अलग अलग स्टेशन है। सुंदरपुर बनारस स्टेशन से नजदीक पड़ता है मगर वाराणसी स्टेशन ना उतार कर हम बनारस उतार जाएं तो फिर भोजन मिल पान लगभग नामुमकिन ही है। हाँ लोग भले zomato और swigy का सुझाव दे ले, मगर ये भी तो याद रखना होगा लोगों को की हमें 14 घंटे की शरीर तोड़ देने वाली यात्रा और सुबह कई सारे टेस्ट से गुजरने की प्रक्रिया से गूजरनी होगी अस्पताल मे, और इस आपाधापी मे एक बहुत कड़वा सच है की सुंदरपुर टाटा कैंसर अस्पताल वाले इलाके मे  उचित भोजन का बहुत बड़ा अकाल है। हाँ आपकी जेब अनाप शनाप पैसे खर्च कर सकती है तो फिर कोई बात ही नहीं है। 

जाऊ यादव होटल का इतने समय तक अफोरडेबल कीमत पर हमें भोजन उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद !

यात्रा और कहानी जारी रहेगी, जब तक है जंग...........

Comments