4 अप्रैल 2025: cancerfighter मम्मी और कीमो का एक और सेशन.
मम्मी को जल्दी से जल्दी सिर्फ घर जाने की पड़ी रहती है, ग्ताकी वो घर पहुँचते हुए अपने पोते के साथ खेल सके.
लव्यांश.
आम घरो में एक बच्चे के कई सारे नाम होते हैं वैसे ही लव्यांश को कई सरे नामों से बुलाते हैं. मैंने तो लव्यांश को फुन्दरू नाम दिया था, मगर मम्मी और सृष्टि (लव्यांश की माँ और मेरी बीबी) लव्यांश को सुग्गू बाबू नाम से बुलाते हैं.
सुग्गू नाम सुग्गा से बना है, सुग्गा हमारे तरफ तोता को बोलते हैं. तोते की तरह प्यारा है ये सुग्गू बाबू अपनी दादी को.
![]() |
| कीमोथेरेपी लगी हुई है दिनांक 4 अप्रैल 2025, दोपहर के तक़रीबन पौने 3 बज रहे हैं. |
रात को ट्रेन मिल गयी, लम्बे सफ़र के बाद अगले दिन शाम 6 बजे तक हम घर पहुँच चुके हैं. तारीख है 5 अप्रैल.
हाँ ये आज की तारीख है. शाम ६ बजे मैं मम्मी के साथ घर वापस लौट सका हूँ. 4 दिन से दादी पोते एक दुसरे से सिर्फ विडियो कॉल से ही बात कर पा रहे थे. 8 अप्रैल को लव्यांश 14 महीने का हो जायेगा. लव्यांश सारा दिन अपनी दादी को व्यस्त रख्रे रहता है गोदी में लेकर घुमाने की फरमाइश करने से लेकर दादी का चश्मा पहनने की जिद करने से लेकर दादी के साथ रात में जब तक लव्यांश सो ना जाये तब तक दादी के साथ खेलते रहना, यही इसकी रूटीन है.





Comments
Post a Comment