जन औषधि केंद्र, जेनेरिक दवाइयों का एक बड़ा विस्तृत पोर्टफोलियो से लैस दुकान या केंद्र है। जेनेरिक दवाइयों पर भरोसा करना या ना करना या सबकी अपनी अपनी सहूलियत है।
मैं पिछले साल जुलाई 2024 से जन औषधि केंद्र से दवाइयां ले रहा हूं। कुछ दवाइयां काम करती हैं कुछ नहीं करती।
फिर भी जन-औषधि केंद्र से थोड़ी ये सहूलियत हुई कि जहां हर महीने दूसरी जरूरी रेगुलर मेडिसिंस में पांच से छह हजार रुपए का बिल बनता था, अब डेढ़ हजार रुपए में ये बिल सिमट गया है।
उदाहरण के तौर पर अगर मैं बताना चाहूं तो-
- xet cr plus 25 नाम की ये दवाएं एक पत्ती तकरीबन ₹300 रुपए की आती है। जन औषधि केंद्र से इस दवाई का जेनेरिक कॉम्बिनेशन ₹50 रुपए में आ जाता है। तकरीबन हजार रुपए का खर्च डेढ़ सौ रुपए में आ सिमटना, पहले से खतरनाक फाइनेंशियल क्राइसिस झेल रहे परिवार के लिए एक राहत की ही सांस है।
- चीनी (डायबिटीज) की जो दवाई चल रही है वो ₹155 की एक स्ट्रिप आती है। जन औषधि केंद्र में इसकी जेनेरिक सॉल्ट का कॉम्बिनेशन की कीमत ₹22 प्रति 10टैबलेट है।
![]() |
| हर जन औषधि केंद्र के बाहर मोदी जी की बड़ी सी तस्वीर लगी मिल जाएगी, दूर से ही पता लग जाता है इससे की ये जगह जेनेरिक दवाइयों का अड्डा है। |
![]() |
| Janaushadhi केंद्र स्टोर पर कुछ इस तरह मैने सेल्फी ली जिससे स्टोर का पूरा पोर्टफोलियो फ्रेम में कैप्चर हो सके। |
![]() |
| हर खरीद का बिल प्रिंट करके देते हैं भाईसाहब। फ्रेम में कैलकुलेटर के बगल में स्टीविया की डिब्बी है। |



Comments
Post a Comment